सम्भोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सम्भोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, अप्रैल 08, 2009

नपुंसकता आ गयी है अंग में ताकत ही नहीं है


आदरणीय डाक्टर साहब मेरी उम्र पैंतीस साल है और मेरी शादी हुए दो साल हो गये हैं। पहले मैं चरस का नशा करा करता था लेकिन अब शादी के बाद से बिलकुल छोड़ दिया है और कोई किसी किस्म का नशा नहीं करता हूं। बहुत हिचकिचाहट हो रही है बताने में कि मुझे बिलकुल भी कामोत्तेजना नहीं होती यानि कि अंग में जरा भी ताकत नहीं महसूस होती है। पत्नी की तरफ़ से ये हाल हो चला है कि उसने कहना शुरू कर दिया है कि पहले अपना इलाज कराओ वरना अगर मुझसे कोई गलत कदम उठ गया तो दोष मत देना। बहुत परेशान हूं ये बीमारी ऐसी है कि जितने वैद्य हकीम और डाक्टर मिले अबतक वो बस ज्यादा से ज्यादा पैसे झटकने के चक्कर में रहते हैं। आपसे बहुत उम्मीद बंध गयी है कि आप जल्द से जल्द मेरी तकलीफ़ दूर करेंगे।

(नाम पता न प्रकाशित करें)

प्रिय बंधु जैसा कि आपने अपने बहुत लंबे पत्र में अपनी समस्या बतायी है मैं समझता हूं कि आपको कितनी परेशानी उठानी पड़ रही है। आप नशा करना छोड़ चुके हैं ये बहुत प्रसन्नता का विषय है। आपने अपने भोजन के बारे में बताया कि आप शाकाहारी हैं। आप निम्न दवाएं लीजिये और यकीन मानिये कि आप नपुंसक हरगिज नहीं हैं बेफ़िक्र हो जाइए बस धैर्य रख कर चालीस दिन दवाएं लीजिये फिर आप खुद ही जरूरत के अनुसार आगे दवा लेना है या नहीं निर्धारित कर लीजियेगा-

१। मुलैठी का चूर्ण २० ग्राम + अश्वगंधा का चूर्ण २० ग्राम + विधारा चूर्ण १० ग्राम ; इन सबको कस कर घोंट लीजिये और फिर इस मिश्रित चूर्ण में से तीन ग्राम मात्रा लेकर सिद्ध मकरध्वज एक रत्ती(१२५ मिलीग्राम) मिला कर मिश्री मिले दूध के साथ दिन में दो बार भोजन के बाद लीजिये।

२. मन्मथ रस एक गोली + पानी में भिगो कर छिलका निकाला इमली के बीज जिसे चियां या चिंचोका भी कहते हैं १ ग्राम पीसा हुआ + दो ग्राम गुड़ मिला कर सुबह शाम दूध से लीजिये।औषधि सेवन काल में सम्भोग से परहेज करिये फिर चालीस दिन बाद जब आपकी समस्या हल हो जाए तो आप सामान्य जीवन जियें। कब्जियत न होने दें आवश्यकता होने पर त्रिफ़ला चूर्ण ले लीजियेगा।

सोमवार, फ़रवरी 09, 2009

सिर में सेक्स के बाद भयंकर दर्द होता है

आदरणीय वैद्य जी चरण स्पर्श
मेरी समस्या कई डाक्टरों को दिखाने पर भी खत्म नहीं हो रही है जितने डाक्टरों को दिखाया सब अलग-अलग सलाह और दवाएं दे कर मेरे ऊपर प्रेक्टिकल सा कर रहे हैं। मुझे अपने वैवाहिक जीवन के निर्वाह में कोई प्राब्लम नही है सब एक सामान्य संतुष्टि के स्तर पर है लेकिन मैं जब भी सेक्स कर चुकता हूं तब मेरे सिर में सम्भोग के बाद भयंकर दर्द होता है, कई बार तो पूरा शरीर थरथराने लगता है ऐसा लगता है कि मैं गिर पड़ूंगा, उठने-बैठने तक में कमजोरी महसूस होती है। जबकि मैं शारीरिक तौर पर एक बलिष्ठ व्यक्ति हूं और काफ़ी मेहनत का काम करने के साथ नियमित जिम्नेशियम में कसरत भी करता हूं। मुझे ये सारी परेशानियां सम्भोग के तुरंत बाद ही होती हैं फिर कुछ देर आराम करने के बाद में जब चाय या काफ़ी आदि पी लेता हूं तब धीरे-धीरे सब सामान्य होने लगता है। ऐसा लगता है कि कोई मस्तिष्क को मुट्ठी में लेकर भींच रहा हो। कुछ लोगों ने झाड़फूंक कराने की सलाह दी है लेकिन मैं इन बातों पर यकीन नहीं करता। आप मेरी मदद करिये मुझे आयुर्वेद पर पूरा विश्वास है।
जैनेन्द्र माड़ा,अजमेर
जैनेन्द्र भाई, समस्या तो वाकई परेशान कर देने वाली है लेकिन गम्भीर नहीं है आप चिंतित न हों। आप निम्न औषधियां लीजिये-
१ . कूंजा मिश्री २० ग्राम रात में १२५ ग्राम पानी में डाल कर ढक कर रख दीजिये। सुबह सूरज उगने से पहले ही निराहार यानि खाली पेट उसे अच्छी तरह से हिला कर धोकर कर पी जाइये। यह प्रयोग तीन दिन तक करिये।
२ . शतावर्यादि चूर्ण एक चम्मच को २५० ग्राम गाय के दूध में मिलाइये और तीन छुहारे डाल कर उबाल लीजिये, दूध आधा रह जाने पर सब मसल कर हल्का सा गरम ही पी लीजिये। इस उपचार को कम से कम चालीस दिन तक लीजिये यदि अधिक लिया तो कोई हानि नहीं होगी बल्कि लाभ ही होगा और बल बढे़गा।

शुक्रवार, जनवरी 23, 2009

पहले जैसी सेक्स की इच्छा नहीं रही

डॉक्टर साहब-नमस्कारमेरी उम्र 34 साल है और मेरी कुछ महीनों के बाद शादी होने वाली है।बचपन से लेकर अब तक जो गलतियां करी यानि कि हस्तमैथुन किया उसके कारण मुझे शीघ्रपतन की समस्या हो गयी है। अब मेरी पहले जैसी सेक्स की इच्छा नहीं रही। अब मेरी सेक्स में रुचि खत्म हो गई है। और सेक्स करने की कोशिश करता हूँ तो लिंग में पर्याप्त कठोरता नहीं आ पाती और बहुत जल्द ही दो-तीन सेकेंड में ही वीर्य स्खलन हो जाता है यानि शीघ्र पतन हो जाता है! सम्भोग के बाद मुझे तो अब भयंकर कमजोरी भी लगती है प्लीज़ आप मेरी मदद करिए ताकि मेरा वैवाहिक जीवन सुखमय रहे। धन्यवाद
आनंद कुमार
आनंद कुमार जी,बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आप विवाह से पूर्व ही शारीरिक संबंधों में उतर चुके हैं और अब जबकि समस्या मुंह फाड़ कर सामने आ गयी है तो औषधियां तलाशते और परेशान होते फिर रहे हैं। हारमोनल परिवर्तनों के कारण आपने हस्त मैथुन आदि जो गलतियां करी हैं उसका तो दुष्परिणाम आपके सामने कामेच्छा की न्यूनता के रूप में आपके सामने आ रहा है लेकिन विवाह से पहले ही आप जिस तरह के संबंधों में उतर चुके हैं उससे शारीरिक ही नहीं सामाजिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। आशा है कि आपको आपकी इस गलती का भी एहसास होगा, लीजिये उपचार प्रस्तुत है इसे कम से कम तीन माह तक लीजिये और तेलीय,मिर्च-मसालेदार,खट्टॆ भोजन से परहेज रखिये-
१ . पूर्ण चंद्र रस एक गोली + पुष्पधन्वा रस एक गोली + मन्मथ रस एक गोली की एक मात्रा बनाएं व हलके गर्म मीठे दूध से दिन में दो बार भोजन के बाद लें।
२ . वानरी वटी एक गोली + मूसली पाक एक चम्मच का सेवन दिन में दो बार अश्वगंधारिष्ट के दो चम्मच से भोजन के बाद करें।
३ . रात्रि भोजन के बाद त्रिफला चूर्ण एक चम्मच गर्म जल में घोल कर पीजिये ताकि कब्जियत न रहे।

शुक्रवार, जनवरी 09, 2009

पत्नी की बीमारी का नाम Acute catarrhal salpingitis बताया है

डाक्टर साहब,मेरी पत्नी की बीमारी से मैं बहुत परेशान हो गया हूं पिछले दो महीने से उसे अक्सर ठंड लग कर तेज १०३-१०४ डिग्री तक बुखार हो जाता है, जीभ एकदम सूखने लगती है, उल्टियां होने लगती हैं, पेट के निचले हिस्से में पेड़ू की तरफ बहुत दर्द होने लगता है जो कि चलने फिरने से अत्यधिक बढ़ जाता है। एम.सी. बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, निचले पेट का हिस्सा छूने-दबाने पर कड़ा सा और फूला हुआ महसूस होता है, पेशाब भी बड़ी तकलीफ़ से होता है। छूने से असहनीय बताती है, सम्भोग में तो उसे इतना दर्द हुआ कि लगा अब दर्द से मर ही जाएगी। यहां के डाक्टर बस कभी ये टेस्ट कभी वो टेस्ट करा लो कर रहे हैं समझ नहीं आता क्या करें मुझसे उसकी तकलीफ़ देखी नहीं जाती। कोई उपाय बताइये ,डाक्टर ने उसकी बीमारी का नाम Acute catarrhal salpingitis बताया है।
संजय शुक्ल,अजनी
संजय जी, आपके द्वारा भेजी गयी सभी रिपोर्ट्स को देखा है आपकी पत्नी डिम्बाशय शोथ से पीड़ित हैं जिसका आप परीक्षण करवा चुके हैं। आप उन्हें निम्न उपचार दीजिये-
१ . पेट पर हल्का सा तारपीन का शुद्ध तेल लगा कर गर्म पानी की थैली से सेंक करें, ऐसा दिन में तीन चार बार करिये।
२ . गंधक रसायन एक गोली + आरोग्यवर्धिनी बटी एक गोली + शुद्ध शिलाजीत दो रत्ती(२५० मिलीग्राम) की एक खुराक बनाएं इस मात्रा को दशमूलारिष्ट + अशोकारिष्ट + अभयारिष्ट मिला कर दो चम्मच से निगलवाएं। सुबह-शाम नाश्ते के बाद दें, खाली पेट न दें।
३ . आमलकी रसायन दो रत्ती + पंचनिम्ब चूर्ण तीन ग्राम + कुक्कुटाण्डत्वक भस्म दो रत्ती की एक खुराक बनाएं व पुनर्नवासव के दो चम्मच से सेवन कराएं। सुबह - शाम दें।
४ . रात में सोते समय एक गोली सर्पगंधा घन बटी एक गोली गर्म जल से दीजिए।

ये उपचार दो माह तक दें वैसे आराम तो दो-तीन दिन में ही दिखने लगेगा। तली-भुनी मसालेदार चीजों से परहेज कराएं।