मासिक पाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मासिक पाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, जनवरी 17, 2009

गर्भधारण न कर पाने की समस्या

सर नमस्ते, मेरी उम्र २८ साल है, सर मेरे एक बेटा है जिसकी उम्र चार साल है अब हम दूसरा बच्चा चाहते हैं लेकिन मैंने डाक्टर से तीन माह तक दवा भी ली है फिर भी कोई आराम नहीं है। डाक्टर ने जांच करके बताया कि सब सामान्य है, मेरा शरीर दुबला-पतला है, मासिक पाली भी बराबर आती है लेकिन गर्भधारण न कर पाने की समस्या के कारण मैं बहुत तनाव में रहती हूं साथ ही मेरे पति भी मुझसे नाराज बने रहते हैं आपकी वेबसाइट के बारे में एक दोस्त ने बताया था। मेहरबानी करके कोई अच्छा सा उपचार बताएं मेरी मासिक पाली की तारीख नजदीक आ रही है। ताकि मेरी समस्या समाप्त होकर मैं दोबारा गर्भधारण कर सकूं और इस तनाव भरी स्थिति से मुक्त हो सकूं। धन्यवाद
नेहा,उ.प्र.
नेहा बहन आपने जिस तरह से अपनी समस्या के बारे में बताया उससे कुछ विशेष स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि क्या हुआ है लेकिन मुझे पता है कि कई बार ऐसा हो जाता है कि किन्हीं कारणों से जैसे कि आपने जो उपाय इतने समय तक परिवार नियोजन के लिये अपनाया हो उसके दुष्प्रभाव से कोई विकार आ गया हो, लेकिन इन बातों को जाने दीजिये और प्रसन्न मन से इन औषधियों का सेवन करिये ताकि आपकी इच्छा जल्दी ही पूरी हो सके--
१. सन्तानदाता रस एक गोली + लक्ष्मणा लौह एक गोली की एक मात्रा बनाएं व दिन में तीन बार सुबह-दोपहर-शाम अशोकारिष्ट+लक्ष्मणारिष्ट के दो चम्मच के साथ सेवन करें। दवा खाली पेट न लें।
२ . सोंठ + काली मिर्च + छोटी पीपल + नागकेशर का चूर्ण बराबर मात्रा में लेकर इस मिश्रण में से दो ग्राम चूर्ण गाय के घी के साथ दिन में दो बार सुबह-शाम चटायें।
३ . महाफल घी एक चम्मच दिन में दो बार लीजिए।
तेज मसाले दार और तीखा भोजन मत करें। इस उपचार को कम से कम चालीस दिन तक जारी रखें साथ ही ध्यान दें कि हो सकता है कि आपके पति किसी समस्या से ग्रस्त हों और आप एकदम स्वस्थ हों और आप बेकार ही खुद को जिम्मेदार मान रही हों इसलिये अपने पति को भी समझाइए कि वे अपनी भी जांच करवा ही लें क्योंकि गर्भस्थापना में उनका भी पूर्ण स्वस्थ होना जरूरी है।

बुधवार, मार्च 05, 2008

समस्या बड़ी विचित्र सी है जैसे ही मासिक पाली आने का समय होता है.........

डाक्टर साहब मेरी बेटी की उम्र अठारह साल है । उसकी समस्या बड़ी विचित्र सी है उसे जैसे ही मासिक पाली आने का समय होता है वह चार-पांच दिन पहले से ही एकदम अस्वस्थ सी हो जाती है ,अन्यमनस्क सी और उदास रहने लगती है । सिर में दर्द रहने लगता है ,नींद आना बंद हो जाती है ,कब्जियत रहने लगती है,डरी हुई सी रहने लगती है,कभी-कभी अतिसार भी होने लगते हैं,लगभग दो किलो तक वजन भी बढ़ जाता है,पैरों में सूजन आ जाती है,स्तनों में सूजन और पीड़ा रहने लगती है ,सबसे बुरी बात तो यह है कि कभी-कभी तो आक्षेप सा आता है और मूर्च्छित तक हो जाती है । तमाम जगह दिखा लिया पर कोई आराम नहीं है समझ नहीं आता कि क्या करूं ? मेहरबानी करके कारगर आयुर्वेदिक उपचार बताइये ।
संगीता सूर्यवंशी,ठाणे
बहन आप बिलकुल परेशान न हों । आयुर्वेद के अनुसार इसे हम ऋतुपूर्वग्लानि (PREMENSTRUAL MALAISE) कहते हैं । सत्य तो यह है कि आपको आज तक कोई सही उपचारक ही नहीं मिला है अन्यथा यह कोई जटिल समस्या तो नहीं है । बच्ची को निम्न उपचार दें---
१ . सुबह-दोपहर-शाम को एक-एक गोली आरोग्यवर्धिनी बटी जल के साथ दीजिये ,बस ध्यान रहे कि खाली पेट दवा न दें ।
२. शुद्ध नौसादर(मराठी में इसे नवसागर कहते हैं ,यह अमोनियम क्लोराइड नामक रसायन है ओ कि साधारणतः तमाम घरेलू कामों में आता है और सरलता से आपको पंसारी के पास से मिल जाएगा) दिन में दो बार आधा-आधा ग्राम गर्म जल से दीजिए ।
मात्र दो माह का इन दवाओं का प्रयोग आपकी बिटिया को फिर से प्रफुल्लित करने में सहयोगी होगा । बच्ची को प्रसन्न रखें ।

नाममात्र को ही मासिक स्राव होता है

डाक्टर साहब मेरी शादी तय हो गयी है दो माह बाद विवाह है किन्तु मेरी समस्या है कि मुझे गये एक साल से नाममात्र को ही मासिक स्राव होता है जबकि पहले सब सामान्य था । मेरी सहेलियों को तीन-चार दिनों तक स्राव होता है और उन्हें कई बार पैड बदलने पड़ते हैं लेकिन मुझे ऐसा नहीं होता पहले मेरे साथ भी ऐसा ही होता था । हर माह नियत समय पर मासिक पाली तो आती है किन्तु बस दो-चार धब्बे से ही दिखाई देते हैं । मुझे भय है कि कहीं मुझे गर्भधारण में कोई समस्या तो नहीं होगी ? एलोपैथ ने बीमारी का नाम OLIGOMENORRHOEA
बताया है ।
एक रुग्णा
बहन आप बिलकुल परेशान न हों । सर्वप्रथम तो मन से यह भ्रम निकाल दीजिए कि आपको गर्भधारण में कोई परेशानी होगी । आपको कोई गम्भीर समस्या है ही नहीं बस किन्हीं दोषों के कारण ऐसा हुआ है तो बिना तनाव लिये नीचे लिखे उपचार को लीजिये और खुशी-खुशी विवाह की तैयारियां करिये----
१ . सुबह नाश्ते के बाद तथा रात्रि भोजन के बाद कुमार्यासव + लोहासव + दशमूलारिष्ट इन तीनों दवाओं को मिला लें और उस मिश्रण में से एक-एक चम्मच लें ।
२ . लक्ष्मणा लौह २ गोली + रजःप्रवर्तिनी वटी २ गोली सुबह-शाम जल से लीजिए ।
तेज़ मिर्च मसाले वाले आहार का परित्याग करें साथ ही उपचार चलने तक मांसाहार यदि करती हों तो छोड़ दीजिए । दो माह में तो आप पूर्णतया स्वस्थ हो जाएंगी फिर दवाएं मायके में ही छोड़ कर प्रसन्न मन से ससुराल जाएं । विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं स्वीकारिए ।