नशे की आदत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नशे की आदत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, मार्च 03, 2008

पारस पीपल का चूर्ण मुफ़्त प्राप्त कीजिए

hum apne bete ke lie yah dava chahte hain. kya use bina bataye di jae to koi dikkat hai? banane ki bajay bani hui mil sakegi?Sandhya
संध्या जी, कोई दिक्कत नहीं है पर क्या आप अपने बेटे को एक काढ़ा जैसी दवा बिना उसकी जानकारी के दे सकती हैं ,वैसे यह दवा कोई विशॆष स्वाद लिये हुए नहीं होती कि यदि आप इसे खाने पीने की चीजों में थोड़ी मात्रा में मिला कर दें तो पता चल जाए । आपने विज्ञापन करके दवाएं बेंचने वाले लोगों को देखा होगा कि वे ऐसा विज्ञापन करते हैं कि रोगी को बिना बताए नशे की आदत छुड़्वाइए । क्षमा चाहूंगा कि यह दवा यदि खुले बाजार में मिलने लगे तो संसार भर में जाल फैलाए हुए "तम्बाकू-माफ़िया" इस पेड़ का समूल नाश करवा दे,मैंने बहुत प्रयत्न करा कि मैं इसे बाजार में बिकवा सकूं किन्तु देश के पेंचीदा कानूनी उलझाव के कारण संभव नहीं है । मैंने पहले ही कहा कि यह बनी-बनाई हुई बाजार में नहीं मिलती है क्योंकि यदि इसे काढ़े के रूप में बना कर परिरक्षित(preserve) करा जाए तो औषधीय गुण उतने प्रभावी नहीं रहते हैं किंतु यदि आप इसे एक बार बना कर लम्बे समय तक प्रयोग करवाना चाहती हैं तो घरेलू शक्कर की जैसे मिठाइयां बनाते समय गाढ़ी चाशनी बनाते हैं उसके साथ मिला कर परिरक्षित करा जा सकता है किंतु ताजा बना कर प्रयोग करवाना श्रेयस्कर होता है । आप यदि अपना पता भेज दें तो जैसे अनेक लोगों को मैं यह दवा मुफ़्त ही भेज देता हूं कुरियर से वैसे आपको भी भेज दूंगा । वचन देता हूं कि पता गोपनीय रखा जाएगा और दवा भेजने के तुरंत बाद जैसे ही आपकी तरफ से दवा प्राप्ति की सूचना मिलेगी आपका पता हमेशा के लिए मेरे रिकार्ड से हटा दूंगा ।