चक्कर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चक्कर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, जून 16, 2008

नाक से बहुत भयंकर बदबू आती रहती है........

डा.साहब,मेरी उम्र ४२ साल है। पिछले एक साल से लगातार मुझे हल्का-हल्का सा सिरदर्द बना रहता है। और अक्सर सर्दी-जुकाम हो जाया करता है। मामूली से चक्कर भी कभी-कभी आ जाते हैं। अब पिछले दो माह से मेरी हालत ऐसी हो गयी है कि मुझे कहीं भी आने-जाने में शर्म महसूस होती है क्योंकि मेरी नाक से बहुत भयंकर बदबू आती रहती है जो कि मुझे भी खुद एहसास होता है ऐसा लगता है कि गाल और नाक की हड्डी के अंदर कुछ सड़ रहा हो। तमाम डाक्टरों को दिखा चुका हूं हर डाक्टर अलग-अलग रंग की दवाएं दे देते हैं लेकिन मुसीबत है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। मेरी मदद करिये।
राजेन्द्र मदान,झांसी
राजेन्द्र भाई,आपका रोग कोई बहुत बड़ा रोग नहीं है परेशान न हों ,आपको सही उपचार मिल जाता तो यह नौबत ही न आती। आपको "पीनस" नामक रोग हुआ है जो कि सरलता से ठीक हो जाता है। आप निम्न उपचार लीजिये और खुद को उपचार के एक माह बाद तक धूल, धुंए, छौंक-बघार आदि से बचा कर रखिये--
१ . शिरशूलादिवज्ररस एक गोली गर्म जल से रात्रि भोजन के बाद दे कर सो जाएं। यह दवा मात्र एक सप्ताह तक ही लें फिर बंद कर दें इससे आपको होने वाला हमेशा का सिरदर्द समाप्त हो जाएगा।
२ . कहरवा पिष्टी २ रत्ती(२५० मिग्रा) + लक्ष्मीविलास रस(अभ्रक वाला) २ रत्ती मिला कर शहद से दिन में दो बार भोजन के बाद चाटें। इस दवा को भी एक सप्ताह ही लें।
३ . षडबिन्दु तैल दोनो नाक के छिद्रों में दिन में दो बार छह-छह बूंद डालें। इस उपचार को समस्या समाप्त होने तक प्रयोग करें।
४ . अजमोदादि बटी एक-एक दिन में दो बार भोजन के बीच में निगल जाएं। इस उपचार को भी समस्या समाप्त होने तक प्रयोग करें।
अधिकतम एक माह में आपकी साल भर की समस्या हमेशा के लिये गायब हो जाएगी।

शुक्रवार, मई 30, 2008

हल्का सा बुखार बना रहता है, हर रोज एक नया टैस्ट और नई दवा......

डाक्टर साहब,मेरी उम्र पैंतीस साल है और मैं पेशे से वकील हूं। पिछले दो माह से मुझे एकदम हल्का सा बुखार बना रहता है, थर्मामीटर से मापने पर ९९ से १०० के बीच ही रहता है न तो घटता है न ही बढ़ता है। डाक्टर हैं कि दुनिया भर के टैस्ट करा रहे हैं लेकिन समझ कुछ नहीं पाते बस हर रोज एक नया टैस्ट और नई दवा दे दिया जाता है। मैं तंग आ गया हूं साथ ही उपचार मंहगा होता जा रहा है। इन भले आदमियों ने तो मेरा एड्स का तक टैस्ट करा डाला। आप ही कुछ उपाय बताएं अब तो कमजोरी आने लगी है,घबराहट और बेचैनी बनी रहती है और कभी-कभी चक्कर भी आ जाता है। मैं मांसाहार भी करता हूं और कभी-कभी पान खाता हूं।
शैलेन्द्र सिंह, आगरा
सिंह साहब,आप जीर्ण ज्वर से पीड़ित हैं, आपके आसपास के चिकित्सक दोषों के कोप को समझ ही नहीं पा रहे हैं। मैं आपको जो दवाएं लिख रहा हूं उसे आप नियम से लीजिये और यकीन करिये कि आपकी समस्या समाप्त हो जाएगी। इस तरह हल्का बुखार बहुत लम्बे समय तक बना रहना अत्यंत घातक हो सकता है। निम्न उपचार लीजिये--
१ . स्वर्णबसंतमालती रस १२५ मिग्रा. + प्रवाल भस्म १२५ मिग्रा. + चौंसठ प्रहरी पीपल १२५ मिग्रा. + गिलोय सत्त्व २५० मिग्रा. + सितोपलादि चूर्ण १ ग्राम ; इन सब को मिला कर एक खुराक बनाइये तथा शहद के साथ दिन में तीन बार सेवन कराइये।
२ . जल में मिश्री मिला कर शर्बत बनाएं और दिन में कई बार प्यास लगने पर सेवन करें।
मांसाहार बंद कर दीजिये,पान कभी-कभी खा लेने में कोई हर्ज़ नहीं है। इस उपचार को लेने के तीन दिन के अंदर ही आपका बुखार गायब हो जाएगा किन्तु दोषों के पूरी तरह से शांत होने के लिये इक्कीस दिन तक लीजिये।

मंगलवार, मई 27, 2008

मासिक धर्म(एम.सी.) माह में दो बार तक हो जाता है और छह-सात दिन तक रहता है.....

डाक्टर साहब, नमस्कार
मेरी उम्र तीस साल है तथा मेरे दो बच्चे हैं। मेरी समस्या मैं काफ़ी समय तक तो झेलती सहती रही किन्तु अब मुझे बहुत परेशानी होने लगी है। धीरे-धीरे कमजोरी आती जा रही है, चक्कर आते हैं, अचानक मूर्च्छा भी कभी-कभी आ जाती है, नींद नहीं आती है, कमर और पेट में दर्द बना रहता है, कानों में ऐसा लगता है कि जैसे भॊंपू बज रहा है, मुझे मासिक धर्म(एम.सी.) माह में दो बार तक हो जाता है और छह-सात दिन तक रहता है जिसमें काफ़ी रक्त आता है, हाथ-पैरों के तलवों में जलन सी भी बनी रहती है; मेरे पति कहते हैं कि इतनी सारी बीमारियों का किसी चिकित्सक के पास इलाज न होगा तुम तो रोगों का खजाना हो अगर कोई डाक्टर चाहे तो तुम्हें रिसर्च के लिये इस्तेमाल कर सकता है। मैं बहुत तंग आ चुकी हूं मेहरबानी करके यदि आयुर्वेद में कोई इलाज हो तो बताइये मैं जीवन भर आपकी आभारी रहूंगी।
ममता गिरी,गया(बिहार)
ममता बहन, सबसे पहले तो मैं आपके पति महोदय से कहना चहता हूं कि बीमारियां तो किसी को भी और कभी भी हो सकती हैं ये हालत उनकी भी हो सकती थी इसलिये इस तरह का व्यवहार अपनी जीवनसंगिनी के साथ सर्वथा अनुचित है। आप बिलकुल निश्चिंत हो जाइये आपको बहुत सारी बीमारियां नहीं बल्कि बीमारी तो एक ही है बाकी सब तो उसके लक्षण मात्र हैं। आप निम्न उपचार दो माह तक लगातार लीजिये और आयुर्वेद का चमत्कार देखिये कि कैसे आपकी बीमारी गायब होती है--
१ . बोलबद्ध रस १० ग्राम + नागकेशर १५ ग्राम + गूलर(उदुम्बर या उम्बर) के पत्तों का रस १०० मिली + अशोक घन बटी २५ ग्राम + गेरु २५ ग्राम + माजूफ़ल २५ ग्राम + मोचरस २५ ग्राम + सफ़ेद राल २५ ग्राम + लोध(लोध्र) १५ ग्राम + लौह भस्म १० ग्राम + मुक्ताशुक्ति भस्म १५ ग्राम + स्फटिक(शुभ्रा) भस्म २५ ग्राम + प्रवाल पिष्टी २५ ग्राम + जहरमोहरा भस्म २५ ग्राम + सहजन का गोंद २५ ग्राम + गिलोय(गुड़वेळ या गुडुचि) सत्व १५ ग्राम + अश्वगंध ७५ ग्राम + आयापान १५ ग्राम ; इन सभी को भली प्रकार से घोंट कर मिला लें और फिर ५०० मिग्रा. की गोलियां बना लें व दिन में तीन बार अशोकारिष्ट के दो चम्मच के साथ दो-दो गोलियां लीजिये।
२ . शतावरी का चूर्ण एक चम्मच दिन में दो बार भोजन के बाद गर्म दूध से लें।
पूर्ण विश्राम करें, पुराना चावल, गेहूं की रोटी, साबुदाना, चौलाई, लौकी, आंवला, सिंघाड़ा, अंगूर, परवल, कद्दू, अनार, बकरी और गाय का दूध पथ्य हैं तथा सरसों का तेल, अधिक मिर्च-मसालेदार आहार, खट्टे पदार्थ, भैंस का दूध, बैंगन, उड़द, बासी आहार आदि ना लें।