आयुषवेद सहकार्य

शुद्ध,विश्वसनीय व बाजार से अत्यंत सस्ती मात्र उत्पादन मूल्य पर औषधियों के लिये आयुषवेद दल को सेवा का मौका दें, आदेश करिये; दवायें आपको स्पीड पोस्ट से घर पहुंचा दी जाती हैं - aayushved@gmail.com
ARTHRITIS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएँ
ARTHRITIS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएँ

Saturday, October 18, 2008

जोड़ जकड़ जाते हैं

सर नमस्ते, मेरी भाभी जी की उम्र ४५ साल है उनके टखनों,घुटनों नितंबों के जोड़ॊ में भयंकर दर्द होता है कभी अभी वो बताती हैं कि ऐसा दर्द होता है जैसे बिच्छू ने काट लिया है। रात में नींद नही आती है बल्कि दिन में सो लेती हैं यदि रात में नींद आ गयी तो सुबह जोड़ जकड़ जाते हैं। E.S.R इस समय 60mm/H. है। कलाई और घुटनों में सूजन भी है। एक वैद्य ने आमवात बताया था पर हम लोगों ने ध्यान नहीं दिया आप मदद करें। कभी तो बुखार भी आ जाता है।
अजय कश्यप,रांची

भाईसाहब, जो लक्षण आपने बताये हैं और जो रिपोर्ट मुझे भेजी है उसके अनुसार यह आमवात ही है। आप उन्हें निम्न उपचार लेने को कहें।
१ . एकांगवीर रस आधी गोली + आमवातारि रस आधी गोली + विषतिंदुक बटी एक गोली ; इन सबकी एक खुराक करें व रास्नादि काढ़े के दो चम्मच के साथ दिन में तीन बार सेवन करें।
२ . हरड़ का ५ ग्राम चूर्ण एरण्ड के तेल के एक चम्मच में मिला कर सुबह शाम सेवन करें व ऊपर से गर्म जल पियें।
दवाएं खाली पेट न लें।

Read more...

  © Blogger template Newspaper III by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP